थार महोत्सव:बालोतरा में 29 को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की प्रस्तुति, लोगों को न्योता देने के लिए निकली रैली
थार महोत्सव:बालोतरा में 29 को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की प्रस्तुति, लोगों को न्योता देने के लिए निकली रैली
भरत कुमार अग्रवाल/दिव्यांग जगत
बालोतरा में 29 तारीख को थार महोत्सव के तहत में सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव व सिंगर मामे खान प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी और आमंत्रण देने के लिए शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना की कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने थार महोत्सव में आने के लिए जनता से अपील की। गौरतलब है कि 10 वर्षों के बाद बाड़मेर जिले में थार महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें राजस्थान की संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों को भी दिखाया जाएगा।


