जवाहर नवोदय विधालय नसीराबाद मे संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग समापन
जवाहर नवोदय विधालय नसीराबाद मे संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जवाहर नवोदय विद्यालय , नांदला , नसीराबाद (अजमेर) में राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा राज्य के नवोदय विद्यालयों के छात्रों की संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता 6 सितम्बर से 8 सितम्बर तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल जोशी (जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा अजमेर) ने छात्र – छात्राओं को जीवन में योग के महत्त्व के बारे में बताया और कहा कि योग ही निरोग शरीर की कुंजी है। योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता में जयपुर संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छात्र निखिल तिवारी ने मिस्टर योगा का ख़िताब अर्जित किया ।वही योग प्रशिक्षक कपिल डाबले, प्रणव प्रजापती, संजय कुमार तथा चन्दन सिंह चौहान को भी स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। अनिल जोशी ने राष्टीय टीम में चयनित छात्रों को शुभकामनाओं के साथ हौसला बढ़ाया | कार्यक्रम में विद्यालय के उप –प्राचार्य बृजमोहन लाल रावत, और अन्य शिक्षक गण तथा अभिभावकों ने शिरकत की। श्रीमती अलका कुलश्रेष्ठ ने सभी आगंतुकों तथा प्रतिभागियों का सफल आयोजन हेतु आभार प्रकट किया।


