SMDJ स्कूल पहुंचे CM गहलोत,झांकी की करी सराहना
जयपुर -02 अप्रैल -श्री महावीर दिगम्बर जैन शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से महावीर जयंती शोभायात्रा में शामिल की जाने वाली जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की झांकी का रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवलोकन किया।

इस मौके पर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमराव मल संघी, सचिव सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष महेश काला सहित राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव जैन, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के कोषाध्यक्ष विवेक काला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठीजन उपस्थित थे।
कोषाध्यक्ष महेश काला ने बताया कि श्री गहलोत को शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी की महिमा के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अवगत करवाया गया कि इस झांकी का निर्माण स्कूली छात्र -छात्राओं द्वारा किया गया है। श्री गहलोत ने झांकी की प्रशंसा करते हुए परिषद के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

