नसीराबाद राजकीय महाविद्यालय में क्लस्टर कैम्प एवं “युवा महोत्सव” का हुआ आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद राजकीय महाविद्यालय में क्लस्टर कैम्प एवं “युवा महोत्सव” का हुआ आयोजन
अजमेर । नसीराबाद के ब्यावर रोड स्थित श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता पंजीयन हेतु राज्य के निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत “क्लस्टर कैम्प एवं युवा महोत्सव” का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डाक्टर वन्दना गोविल के उद्बोधन के साथ हुआ। जिसमें प्राचार्या डाक्टर गोविंल ने लोकतंत्र की सफ़लता हेतु मतदान प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने तथा उसके लिए वोटर आई डी बनवाए जाने पर विशेष बल दिया। कैम्प प्रभारी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और अभी तक वोटर कार्ड नहीं बनवाया है तथा जिन विद्यार्थियों की 01 जनवरी 2022 तक आयु 18 वर्ष होनी है वह वोटर कार्ड हेतु पंजीयन करवा सकते हैं इस हेतु महाविद्यालय में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत मतदाता पंजीयन जागरूकता अभियान चल रहा है । विद्यार्थी गण मंगलवार 30 नवंबर 2021 तक मतदाता पंजीयन हेतु आवेदन कर सकते हैं । प्रभारी ने बताया कि सोमवार को क्लस्टर कैम्प और युवा महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय में मतदाता पंजीयन, मतदान जागरुकता विषय पर निबन्ध व नारे लेखन एवं पोस्टर बनाए के साथ ही म्यूजिकल कुर्सी रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । साथ ही विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन एप द्वारा आईडी कार्ड पंजीयन तथा उससे जुड़ी अन्य उपयोगी व महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । तथा वीडियो दिखाये गये । साथ ही एप के जरिए मतदाता पंजीयन मतदाता सूची में नाम खोजना और नाम संशोधन आदि सहित विभिन्न जानकारियां दी गई।

