रामसर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस चौकी पर सीएलजी सदस्यों की बैठक संपन्न
रामसर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस चौकी पर सीएलजी सदस्यों की बैठक संपन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के रामसर कस्बे की पुलिस चौकी पर नसीराबाद सदर थाने के थानेदार समीर कुमार व दीवान परशुराम की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए नसीराबाद सदर थाने के थानेदार समीर कुमार ने कहा कि कोरोना को लेकर सावधानियां बरतने व बचाव के उपाय सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई । बैठक में दीवान परशुराम ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सभी पालन करें । मास्क लगाने के साथ समय समय पर सेनीटाइजर करने के साथ 2 गज की दूरी बनाए रखें । साथ ही उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि बिना मास्क के ग्राहकों को सामान नहीं देने व सभी बाजारों की दुकाने गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय पर बंद करने के निर्देश दिए । उन्होंने कस्बे के सभी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा दुकान के सामने ग्राहकों के वाहन व्यवस्थित रूप से लगवाने के निर्देश दिए । बैठक में रामसर पुलिस चौकी के बीट कांस्टेबल अर्जुन चौधरी, गिरदावर प्रशांत शुक्ला, पटवारी विक्रम मीणा, रामसर सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया, हाजी बीड़ी खान, हाजी लुकमान खा खींची, बन्ना लाल गुर्जर, हाजी अयूब रंगरेज, वार्ड पंच प्रतिनिधि रफीक डायर, उपसरपंच इकबाल खत्री, कमरुदीन गहलोत, अमरुद्दीन पवार देशवाली, साम्प्रोदा के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश लोगड, मोराझड़ी के संजय जैन, मावशिया के राज कमल प्रजापत सहित सीएलजी के सदस्य उपस्थित थे ।

