महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय देरांठू में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय देरांठू में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय मे शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने, मौसमी बीमारियों से बचने के लिए और गायों में जो महामारी लंपी डिजीज फैली हुई है , उसके प्रति जागरूकता और अधिक से अधिक गौ माता की सेवा करने के लिए रैली के द्वारा संदेश देने प्रयास किया गया । जागरूकता पैदा करने की दिशा में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ ने गांव में रैली निकाल आमजन को जागरूक किया । इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य अनिल गोयल, अनिल कुमार जैन , सुल्तान खोकर , पवन कुमार, सुशील कपूर , आशीष दाधीच , श्रीमती प्रार्थना अग्रवाल ,श्रीमती उर्वशी तंवर, कुमारी कमला शर्मा, श्रीमती गायत्री सोनी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


