DESH KI AAWAJ

एन.एस.एस.शिविर में सफाई अभियान व खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

एन.एस.एस.शिविर में सफाई अभियान व खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा,18 फरवरी / राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष 7 दिवसीय शिविर के छठे दिन रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने विद्यालय में पीने के पानी के स्थलों व टंकियां की सफाई की। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बास्केटबॉल में लक्ष्मीबाई ग्रुप ने महात्मा गांधी ग्रुप को पराजित किया। पोस्टर निर्माण में विवेकानंद ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टेडियम में विभिन्न स्थानों पर पड़े कचरे का निस्तारण किया गया। देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। उप प्राचार्य सुभाषचंद्र जास्ट ने संस्कार और अनुशासन पर प्रबोधन दिया।कार्यक्रम प्रभारी नोरंग लाल शीला ने सोमवार के समापन समारोह के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
फोटो- सफाई अभियान चलाते स्वयंसेवक

admin
Author: admin