झडवासा मे चिरंजीवी स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन
झडवासा मे चिरंजीवी स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट झड़वासा कस्बे के भारत निर्माण राजीव सेवा केंद्र पर शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के चिकित्सा प्रभारी ने बताया की शिविर का शुभारंभ सरपंच भँवर सिंह गौड ने फीता काटकर किया।
शिविर में 160 रोगियों की खून की जांच की गई । साथ ही शिविर मे 30 वर्ष से अधिक के सभी मरीजों की शुगर एवं बीपी की 90 लोगों की जांच की गई, 34 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया । साथ ही 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया व 320 व्यक्तियों को परामर्श दी गई।
इससे पहले सभी शिविर मे आये अतिथियों का चिकित्सा प्रभारी द्वारा माला व तिलक कर स्वागत किया । शिविर को संबोधित करते हुए सरपंच भँवर सिंह गौड ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
शिविर मे डा. रवीन्द्र कौशिक सीएचसी श्रीनगर, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह श्रीनगर, डॉक्टर बृजेश सांवलिया पीएमओ नसीराबाद, डॉक्टर मोहित सरवाड़, डॉक्टर देशराज नेत्र सहायक पुष्कर, सहित मेडिकल विभाग से राधेश्याम, सुमित्रा सेन, नितिका रुबिन, रेखा, सन्तोष, कमला, इंद्रपाल कोर, अजय, सुनीता, विश्राम देवी के साथ ओर कई कर्मचारी उपस्थित थे।


