सुशीला पब्लिक स्कूल मे लगा बाल मेला
सुशीला पब्लिक स्कूल मे लगा बाल मेला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।अर्दवार्षिक परीक्षा समापन के बाद बच्चों के मनोरंजन के लिए सुशीला पब्लिक स्कूल देरांठू मे बाल मेले का आयोजन किया गया ।जिसमे बच्चों ने भेलपुरी , पानी पताशे , पोहे , अमरुद का सलाद , समोसे , कचोरी , नीबू पानी आदि की स्टाँले लगाई । बच्चों ने मेले का भरपूर आनन्द लिया । सभी सामान बच्चों ने अपने हाथों से बनाया ।मेले मे मेम सध्या , ममता , ज्योति , सोनू शर्मा व अनुराधा शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया । शाला संचालक हनुमान प्रसाद मेहरा ने इस बाल मेले के माध्यम से सभी बच्चों को स्वालंबी बनने की सीख दी ।


