DESH KI AAWAJ

कारगिल विजय दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने वीर शहीदों को किया नमन।


कारगिल विजय दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने वीर शहीदों को किया नमन।

पंडित पवन भारद्वाज कोटकासिम
तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार- रहे ना रहे” की भावना के साथ अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भारत माँ के वीर सपूतों के शौर्य, बलिदान, साहस व वीरता के प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मंथन फॉउन्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट सचिव डॉ. सविता गोस्वामी ने बताया मंथन स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा कारगिल विजय दिवस बड़े गर्व और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से तिरंगे के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की तत्पश्चात भारतमाता के जयकारे लगाकर शहीदों को नमन किया। ये बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग है, अतः समाज की मुख्य धारा से जुड़ने हेतु आवश्यक है कि ये भी वे सारे अनुभव प्राप्त करें जो आम बच्चे करते हैं। इसी उद्देश्य से समय समय पर संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन किये जाते है ताकि ये भी अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस कर सके व देशप्रेम की भावना इनमें भी जागृत हो।
इस दौरान संस्थापक डॉ. पीयूष गोस्वामी, विशेष शिक्षक कर्मवीर यादव, शालिनी शर्मा, रामसिंह मोरोड़िया, अंकित सेन सहित दिव्यांग बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

admin
Author: admin