मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी के लिए आवेदन कर सकेंगे 2 जून तक
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी के लिए आवेदन कर सकेंगे 2 जून तक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023-24 में आँनलाईन आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा तिथि में बढोतरी की गई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल चैबीसा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023-24 में आँनलाईन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदनकर्ता 25 मई के स्थान पर 2 जून तक ई-मित्र अथवा एसएसओ आईडी के माध्यम से आँनलाईन आवेदन कर सकते है।

