देरांठू विधालयो का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर ने किया निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
देरांठू विधालयो का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर ने किया निरीक्षण
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय , महात्मा गांधी विधालय , राजकीय प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेडा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय महावीर कालोनी का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर सुनिता यादव ने निरीक्षण किया । यादव ने विधालयो के स्टाक रजिस्टर , कमरो के निरीक्षण के साथ छात्र छात्राओं से भी सवाल जवाब कर परीक्षाओं के बारे जानकारी ली । इस निरीक्षण मे रा. उ. मा. विधालय की संस्था प्रधान संगीता तिवारी , महात्मा गांधी विधालय की संस्था प्रधान दुर्गेश नन्दा , रा. प्रा. विधालय माताजी का खेडा से सुरेन्द्र वैष्णव व महावीर कालोनी के विधालय से अरीना मेडम साथ रहे ।

