DESH KI AAWAJ

चीता, मेहरात,काठात समाज ने भरी हुंकार, एक ही प्रार्टी से जुडे समाज ने समाज की अनदेखी करने पर बनाया प्रार्टी छोडने का मानस,प्रेस वार्ता कर समाज के नेताओं ने जताई नाराजगी

चीता, मेहरात,काठात समाज ने भरी हुंकार, एक ही प्रार्टी से जुडे समाज ने समाज की अनदेखी करने पर बनाया प्रार्टी छोडने का मानस,प्रेस वार्ता कर समाज के नेताओं ने जताई नाराजगी

ककलाना मे आयोजित ग्रामीण जिला पत्रकार शक्ति संघ की बैठक मे पहुंचे समाज के पदाधिकारियों ने रखी प्रेस वार्ता मे अपनी बात

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य भवंर बहादुर चीता ने अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार शक्ति संघ की ककलाना मे आयोजित बैठक मे पत्रकारों से रुबरु होकर प्रेस वार्ता कर काग्रेस पार्टी द्बारा समाज की राजनैतिक आधार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अन्य पार्टी मे जाने हेतू हुंकार भरी । ज्ञात हे कि भवंर बहादुर चीता पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट की कार्यकारिणी मे पीसीसी सदस्य रह चुके है । चीता ने अपने फार्म हाउस ककलाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अरावली पर्वत श्रृंखला के वादियों मे बसा चीता मेहरात काठात समाज हमेशा से ही एक ही प्रार्टी काग्रेस पार्टी की ओर समर्पित रहा है , इस समाज की 95 प्रतिशत जनता काग्रेस पार्टी को वोट ओर सर्पोट करती आई है । यह समाज 4 जिलो मे बहुतायत मे होने के साथ तकरीबन 10 लाख वोट कवर करते है । जिसमे अजमेर , पाली , भीलवाड़ा ओर राजसमंद मे प्रमुखता से आबाद है । इस क्षेत्र मतदाता हार को जीत मे जीत को हार मे बदलने की ताकत रखते है । चीता ने बताया कि पार्टी ने अब तक इस समाज के समाजसेवियों को , लीडरो को सिर्फ समाज के वोट हासिल करने के लिए इस्तेमाल करते आए है , ओर समाज के मतदाताओं को सिर्फ वोट बैक समझा है । लेकिन पार्टी ने समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना व सत्ता तो दूर की बात है , इस समाज के नुमाइंदों को अब तक सगठंन मे उचित स्थान ना देकर सत्ता सगठंन से दूर ही रखा । जिससे समाज मे रोष व्याप्त है । प्रेस कॉन्फ्रेंस मे समाज के महासभा सरक्षंक मो. सिकन्दर चीता , अध्यक्ष रमेश खान काठात , पूर्व अध्यक्ष प्रो.जलालुद्दीन काठात , जफर मो चीता , कर्नल मो. सलीम काठात , न्याय समिति महासभा अध्यक्ष याकूब अली चीता , चीता डांग सरंक्षक नानू खां चीता , चीता डांग अध्यक्ष उस्मान चीता , जोधा डांग , अध्यक्ष अमजद काठात , करना डांग , अध्यक्ष दीन मो काठात , गाजी डांग , अध्यक्ष शायर काठात , नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश काठात , ईश्वर चीता , साबिर काठात , अजहर काठात , चांद काठात , सरपंच श्रवण काठात व हुसैन काठात सहित कई क्षेत्रों से समाज के अध्यक्ष गण , सरपंच गण व पदाधिकारी मौजूद थे ।

admin
Author: admin