चन्द्रनाथ विधा मन्दिर का हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
चन्द्रनाथ विधा मन्दिर का हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर का वार्षिक परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या श्रीमती सुषमा शर्मा , संतोष सैनी , दीपिका मेहरा और आरती शर्मा ने दीप मंत्र, सरस्वती वन्दना व विद्या भारती वार्षिक गीत की प्रस्तुति प्रधानाचार्य कैलाश चंद बेरवा द्बारा अतिथि परिचय करवाया। आचार्य मोहनलाल खींची ने अतिथियों को तिलक लगाकर एवं आचार्य श्रीमती सुषमा शर्मा ने अतिथियों को श्रीफल भेंट कर स्वागत सत्कार किया
कार्यक्रम के अध्यक्षता भारत सिंह राठौड़ (अभिभावक प्रतिनिधि) एवं मुख्य अतिथि रतन लाल जाट रहे। अभिभावक प्रतिनिधि भारत सिंह राठौड़ के परीक्षा परिणाम घोषित करने की विधिवत घोषणा किए जाने के पश्चात प्रधानाचार्य ने वार्षिक परिणामों की घोषणा की । जिसके अनुसार प्रथम स्थान पर कक्षा प्रथम मे भैया युवराज सिंह मेहरा , द्वितीया में प्रियांशी प्रजापत , तृतीया में प्रिंस गवारिया , चतुर्थी में रूद्र प्रताप सिंह राठौड़ , षष्ट में खुशी कंवर राठौड़ , सप्तमी में पायल रावत , नवमी में भैया चंद्रवीर सिंह रहे। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर कक्षा प्रथम में पायल मेघवंशी , द्वितीय में वंशिका सैनी , तृतीय में मानवी सुकरिया , चतुर्थी में सन्नी मेघवंशी , षष्ट में विनोद वैष्णव , सप्तमी में पुष्पेंद्र सिंह , नवमी में विनय राज सिंह राठौड़ रहे। कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले सभी भैया बहनों को तानिया प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अक्षत जिंदल द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्या मंदिर के अभिभावक एवं विद्यालय परिवार की सभी आचार्य उपस्थित रहे।


