DESH KI AAWAJ

चाखु थानाधिकारी ने राह चलते पत्रकार को किया बेवजह परेशान

चाखु थानाधिकारी ने राह चलते पत्रकार को किया बेवजह परेशान

दिव्याग जगत / चाखु / रघुवीर पंचारिया

विप्र सेना एवं कई हिन्दुवादी संगठनों ने की इस कार्रवाई की घोर निन्दा

विप्र सेना के जोधपुर जिला सचिव अशोक राणेजा ने बताया कि आये दिन पत्रकारों को किया जा रहा है परेशान एक तरफ तो प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्री पत्रकारों को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं और पत्रकारों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं दूसरी तरफ उन्ही के पुलिस पत्रकारों को आए दिन परेशान करने में लगे हुए है ताजा मामला है जोधपुर जिले के चाखु थाने का क्षेत्र का है, थानाधिकारी जमील खान ने द्वेषपूर्ण रवैये के साथ एक निजी वाहन में सिविल वर्दी में दो कांस्टेबलों के साथ सवार होकर हिन्दुत्ववादी विचारधारा के पत्रकार एवं गौ भक्त सत्यनारायण जोशी की गाड़ी को रूकवाकर संघनता से ली तलाशी, गौभक्त पत्रकार सत्यनारायण जोशी के वाहन में पुलिस को गौमाता के स्टिकर व भगवे ध्वज के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार
किसी नेता के इशारे या हिदूत्व विचारधारा के चलते द्वेशपूर्ण रवैया से कार्रवाई करने की जताई जा रही हैं आशंका
जबकि चाखू के रास्ते एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार सत्यनारायण जोशी की द्वेषपूर्ण रवैया से जांच व पुलिस द्वारा ज्यादती की खबर मिलते ही पत्रकारों के अंदर फूटा गुस्सा व कई हिंदूवादी संगठनों ने इस कार्रवाई की घोर निंदा की एवं थानाधिकारी पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

admin
Author: admin