DESH KI AAWAJ

सामाजिक सेवा एवम धार्मिक कार्यों के साथ मनाया पार्षद कपिल राज की तृतीय पुण्यतिथि ।

सामाजिक सेवा एवम धार्मिक कार्यों के साथ मनाया पार्षद कपिल राज की तृतीय पुण्यथिति ।

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

अलवर आज दिनांक 16 जुलाई शनिवार को विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों के साथ पूर्व पार्षद कपिल शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि आयोजित हुई ।

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया आज दिनाक 16 जुलाई शनिवार को युवा ब्राह्मण सभा परिवार एवम सर्व समाज के सयुक्त तत्वाधान में पूर्व पार्षद कपिल राज शर्मा की तृतीय पुण्य तिथि का आयोजन किया गया
उन्होंने बताया इस अवसर पर प्रातः 7:00 बजे कपिल राज शर्मा स्मृति पार्क में 21 छायादार एवम बेल पत्र के पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ , उसके बाद बुध विहार स्थित कांजी हाउस में गौ माता की पूजन के बाद गो नंदी सवामणी आयोजित हुई जहां पर पूर्व पार्षद को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई , उसके बाद 60 फीट रोड स्थित विमंदित पुनर्वास ग्रह में बच्चों को निशुल्क पानी के कैंपर उपलब्ध कराए गए एवं सभी को भोजन कराया गया ।

शाम को पूर्व पार्षद की आत्मिक शांति के लिए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर कपिल राज शर्मा के पिताजी जगदीश शर्मा , पार्षद की धर्म पत्नी जयश्री शर्मा, वार्ड की छेत्रीय पार्षद शशिकला , पार्षद निरंजन सैनी , पार्षद के भाई भानु प्रताप , पुलिस उपनिरीक्षक रामकिशन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज शर्मा शिव चरण कमल डॉ विनोद शर्मा जगराम पहलवान महेश उपाध्याय मुकेश शर्मा केपी शर्मा रेवती शरण दिक्षित आशू मिश्रा एवं यश जोशी आदि उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin