DESH KI AAWAJ

सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

पंडित पवन भारद्वाज // दित्यांग जगत

नीमराणा। कस्बा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की 190वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ का शिक्षिका सावित्रीबाई फूले के चित्र समक्ष अतिथियों मुख्य ब्लॉक षिक्षा अधिकारी सरिता यादव, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पुत्रवधू अंजली यादव, एसीबीईओ द्वितीय डॉ. गजेंद्र कुमार यादव, पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, प्रधानाचार्य, लीलाराम, कार्यक्रम संयोजक युवा नेता रिंकू बड़सीवाल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम महिला शिक्षिका समाज सुधारक मराठी कवयित्री सावित्रीबाई फुले की शादी महज 9 साल की उम्र में ही ज्योतिबा राव फुले के साथ हो गई थी। उनका विवाह हुआ तब वह अनपढ़ थी उन्होनें अपने पति के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए प्रथम महिला शिक्षिका बनी। उनको आधुनिक मराठी गांव का अग्रदूत माना जाता है 18वीं सदी में जब अशिक्षा, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर किसी भी महिला की आवाज नहीं होती थी। उस समय सावित्रीबाई फुले ने अपनी आवाज उठाकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया था।इस लिए आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिये
उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले खिलाडियों को किया सम्मानित-
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर कुश्ती एवं जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले छात्र-छात्राओं जूडो प्रतियोगिता में हर्षिता सैनी, कुष्ती में षिखा, प्रिया, आकांक्षा, पलक, हेमलता, आरती को युवा नेता रिंकू बड़सीवाल की तरफ से मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शारीरिक षिक्षक सतवीर यादव, व्याख्याता दयानंद यादव, कपिल यादव, रामकिशन यादव शैली कवर, निकिता मौसम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नीमराणा खिलाडियों को सम्मानित करते अतिथि।

admin
Author: admin