सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई।
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
आज देश के प्रथम गृह मंत्री एव उप प्रधानमंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा जो नारनौल न्यायालय के बाहर पार्क में स्थित है पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई जो इस अवसर पर सबसे पहले सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति को दूध एव गंगा जल से स्नान करवाया गया उसके पश्चात उन्हें नारनौल के विभिन्न सामाजिक संगठनों एव गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल के द्वारा प्रत्ति वर्ष की भांति ही जयंती मनाई गई जो यह कार्यक्रम गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल के अध्यक्ष एव अपना भारत मोर्चा के सदस्य कुलदीप सिंह भरगड एडवोकेट की अगुवाई में आयोजित किया गया। और सभी ने लौह पुरूष की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहना कर लड्डू का प्रसाद वितरित किया और इस अवसर पर कुलदीप भरगड ने जिला प्रसासन से मांग की सरदार पटेल जी जो आधुनिक भारत के निर्माता है कि जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा जो काफी जगह से खंडित हो चुकी है की जगह पुनः नई प्रतिमा बनवा कर लगवाई जाये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष वशिष्ठ, पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन नारनौल एव अध्य्क्ष हिंदू अधिवक्ता परिषद नारनौल, ओमपाल यादव पूर्व सरपंच, मुकेश रावल एडवोकेट, शिवलाल यादव एडवोकेट, ओमपाल यादव पूर्व सरपंच, कैप्टन कैलाश भरगड़, डॉ रामपाल प्रवक्ता, प्रवीण लखेरा, मनोज ड़हीनवाल, नरेश सैनी, किशोरी सैनी, प्रमोद यादव, विजयपाल, मयंक सैनी एव अन्य गणमान्य उपस्थित रहे


