DESH KI AAWAJ

स्व. पूर्व उपराज्यपाल गोविन्द सिंह गुर्जर की मनाई जयन्ती

स्व. पूर्व उपराज्यपाल गोविन्द सिंह गुर्जर की मनाई जयन्ती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर के कोटा चौराहा स्थित गोविन्द सिंह गुर्जर स्मारक पर बुधवार को नसीराबाद विधानसभा के विधायक व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर के सानिध्य में कई कार्यकर्ताओं के साथ सादगी और सरलता के धनी बाबा साहब स्व.गोविंद सिंह गुर्जर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महेंद्र सिंह गुर्जर ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की 9 मार्च 1932 को माता नारायणी के गर्भ से कोटा में जन्में बाबा साहब कड़ी मेहनत करके अपने आपको देश सेवा के लिया खड़ा किया है । 1952 मे लालटेन की रोशनी में पढ़कर 1964 में वकील और बाद नसीराबाद केंटोनमेंट बोर्ड में पार्षद बने । 1970 से 1977 तक बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे । फिर 1980 से 2008 लगभग तीन दशक तक राजस्थान सरकार में ग्रह, वन और कृषि मंत्री रहे। 2008 में बाबा साहब पुड्डुचेरी में उपराज्यपाल नियुक्त किये गए और इस तरह लोकजन की सेवा करते करते 6 अप्रेल 2009 को स्वर्ग चले गए । दिवंगत बाबा साहब को आज भी जन जन याद करता है। इस मौके पर सरपंच संघ अध्यक्ष पीसांगन मानसिंह रावत, लोकेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, सुभाष सेठी, पवन भोपरिया, विकास सेठी, हरेन्द्र सिंह, इमरान क़ुरैशी, प्रतीक सिंह, राहुल गुर्जर, हिमांशु गुर्जर, पीयूष शर्मा, मिलन, धनराज यादव, हर्षद जैन, विनोद प्रजापति, फैज़ान, रजत गुर्जर, चंद्रास खींची, मयंक नागौरा, सोनू, नवदीप चावला, गोरधन गुर्जर, गौरव, राम गुर्जर, इमरान (गुलु) अंकित गुर्जर, कैलाश मेहरा आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin