DESH KI AAWAJ

वैष्णव समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 66 वाँ जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

वैष्णव समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 66 वाँ जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया

अजमेर । वैष्णव समाज के गौरव, भामाशाह, समाजसेवी, शिक्षा की अलख जगाने वाले, अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय शिक्षा निधि के राष्ट्रीय संयोजक श्री श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार किशनगढ़ वालो का 66 वाँ जन्म दिवस बडे हर्ष व उल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर भेरु जी का मन्दिर , मार्बल सिटी हास्पिटल के पास सावंतसर , किशनगढ़ मे सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ पोषबडा व नववर्ष स्नेह मिलन समारोह रखा गया । कार्यक्रम मे अजमेर जिले से आये सभी समिति के पदाधिकारियों ने श्री श्यामसुंदर हरिद्वार व उनकी धर्म पत्नी कोशल्या देवी का माला व पुष्प माला देकर शुभकामनाएं दी । वही अध्यक्ष हरिद्वार ने कार्यक्रम मे आये समाज के सभी पदाधिकारीयो का हाद्बिक आभार व्यक्त किया ।

admin
Author: admin