DESH KI AAWAJ

वरिष्ठ नागरिक संस्था अजमेर के समूह संख्या 12 द्बारा श्री बामणियां बालाजी धाम मे मनाया होली मिलन समारोह

वरिष्ठ नागरिक संस्था अजमेर के समूह संख्या 12 द्बारा श्री बामणियां बालाजी धाम मे मनाया होली मिलन समारोह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वरिष्ठ नागरिक संस्था अजमेर के समूह संख्या 12 ( आदर्श नगर अजमेर ) द्बारा होली मिलन समारोह का आयोजन श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर देरांठू ( नसीराबाद ) के प्रागंण मे करीब 75 सदस्यों की उपस्थिति मे सानन्द सम्पन्न हुआ । आयोजन मे मुख्यतः संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन मधुर संगीत मय लय के साथ सभी सदस्यों द्बारा किया गया । जिसमे मुख्य पाठ श्री के एम लवाणिया जी द्धारा किया गया ।

संस्था के सदस्य किशनगोपाल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम मे अन्य भजनो की प्रस्तुति भी सदस्यों द्वारा की गई । इसके पश्चात सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक फूलो की होली खेल समारोह मे उल्लास भर दिया । कार्यक्रम मे इस माह जन्मे सदस्यों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुरेश जी अग्रवाल व अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत कर किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम अति उत्साह एवं उल्लास के साथ साथ सभी सदस्यों ने पिकनिक के मूड मे मनाकर नाच – गा कर किया । कार्यक्रम के पश्चात सभी सिनियर सिटिजन ने स्वादिष्ट बालाजी महाराज का प्रसाद ग्रहण कर आनन्द की प्राप्ति की ।

admin
Author: admin