DESH KI AAWAJ

प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैंप में मनाया बेटी जन्मोत्सव

प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैंप में मनाया बेटी जन्मोत्सव
-नियामत जमाला-
भादरा, 28 अक्टूबर / प्रशासन शहरों के संग अभियान के वार्ड नंबर 14 के लिए गुरुवार को यूनानी चिकित्सालय में आयोजित कैंप में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी जन्म पर बेटी की माताओं को बधाई संदेश,मास्क व मिठाई वितरण कर जन्मोत्सव मनाया गया तथा पोषण अभियान के तहत सुपोषण दिवस का आयोजन सही पोषण देश रोशन रंगोली बना कर किया गया। कार्यवाहक सीडीपीओ सीमा आर्य ने गर्भवती महिलाओं,धात्री माता, छोटे बच्चों, किशोर बालिकाओं को पोष्टिक आहार,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने बच्चों के सर्वागिण विकास के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी गुरदीपसिंह, पार्षद व अन्य विभागों के कार्मिकों के साथ साथ महिला पर्यवेक्षक कविता,आंगनबाडी कार्यकर्ता दर्शना, स्नेहलता, आशा सहयोगिन सरोज व ललिता आदि मौजूद थे।
फोटो-कैंप में बेटी जन्मोत्सव दौरान का दृश्य

admin
Author: admin