श्री चन्द्रनाथ आदर्श विधा मन्दिर मे हर्षोल्लास से मनाया आजादी का 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस
श्री चन्द्रनाथ आदर्श विधा मन्दिर मे हर्षोल्लास से मनाया आजादी का 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ व अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर 76 वा स्वतन्त्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भरत कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) ने अपने करकमलो द्वारा ध्वजारोहण कर किया। साथ मे समारोह के अध्यक्ष ओम प्रकाश दाधीच, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अंकित अग्रवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद बैरवा व विद्यालय के आचार्य गण मुकेश कुमार हिन्डुनिया, द्वारिका प्रसाद आर्य, मोहन लाल, संतोष सैनी, ज्योति पथरिया, दर्शना सैनी, सुनीता मौर्य, संजू सैनी, दीपिका मेहरा व अभिभावक गण उपस्थित थे। भैया बहनों द्वारा शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में भैया बहिनो द्वारा देश भक्ति कविता पाठ, देश भक्ति गीत, सामूहिक नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा भैया बहिनो को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समारोह में विद्यालय सचिव अंकित अग्रवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए । प्रधानाचार्य कैलाश चंद बैरवा ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में भैया बहिनो को मिठाई विवरण कर कार्यक्रम का समापन किया।


