DESH KI AAWAJ

भटियाणी के धोलादान्ता ( देरांठू ) मे सीसी ब्लॉक कार्य का हुआ लोकार्पण

भटियाणी के धोलादान्ता ( देरांठू ) मे सीसी ब्लॉक कार्य का हुआ लोकार्पण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत भटियानी के ग्राम धोलादान्ता (देराठु) के भैरुँ चौक में सोमवार को सीसी ब्लॉक कार्य का लोकार्पण हुआ ।
ग्राम पंचायत भटियानी के उपसरपंच मिठूलाल ने बताया की नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर व महेंद्र सिंह गुर्जर पीसीसी सचिव द्वारा हाइवे 48 से मंगरी रोड़ पर भैरुँ चौक पर सीसी ब्लॉक कार्य का लोकार्पण किया । इस मौके पर दोनों पूर्व विधायकों ने बताया की सरकार ऐसे विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर है और बताया की आमजन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सबको पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर श्री नगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत सिंह राठौड़, पीसांगन ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, जन सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जीवराज जाट, पंचायत समिति सदस्य लालचंद, हनुमान प्रसाद, लोहरवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि हगामीलाल माली, रामसर सरपंच जालिमसिंह, नागेलाव सरपंच सुवालाल, सरपंच प्रतिनिधि कैलाश तेला, ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल प्रजापत, समाजसेवी प्रह्लाद तेला, रमेशचंद भांबी व पुखराज टांक सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

admin
Author: admin