पशु पालकों ने सरकार से दुग्ध सब्सिडी उपलब्ध करवाने की लगाई गुहार
पशु पालकों ने सरकार से दुग्ध सब्सिडी उपलब्ध करवाने की लगाई गुहार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के पशुपालकों ने राज्य सरकार से दुग्ध सब्सिडी शीघ्र उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। राज्य सरकार द्वारा घोषित 5 रुपये प्रति लीटर सरस डेयरी में दूध देने वाले पशुपालकों को उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा किए जाने के बावजूद भी गत 2 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी पशुपालकों के खातों में सब्सिडी की राशि उपलब्ध नहीं होने से पशुपालकों में गहरा रोष बना हुआ है। पशु पालकों ने मीडिया के मार्फत अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी से अपील करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी पशुपालकों को शीघ्र उपलब्ध करवाएं। पशुपालकों ने बताया कि अजमेर जिले में पशुपालकों के पास पशुपालन के अलावा कृषि ही रोजगार का साधन है और अब बारिश आरंभ हो जाने से कृषि कार्य हेतु धन की आवश्यकता होगी। सरस डेयरी में दूध देने वाले अजमेर के पशुपालक कि 2 महीने से ज्यादा की सरकार की ओर से 5 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दी जाने वाली सब्सिडी राशि बकाया है। किसानों ने कहा है कि इस समय यदि सब्सिडी की राशि उपलब्ध हो जाती है तो कृषि कार्य करने में आसानी होगी। सरस डेयरी में दूध देने वाले सभी पशुपालकों की ओर से राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए की जा रही घोषणाओं का भी आभार प्रकट किया जा रहा है । लेकिन साथ में ही दूध पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि समय पर नहीं मिलने से गहरा रोष भी व्याप्त है।

