अजमेर मे नकली गोल्ड जमा करा लोन लेना का मामला
अजमेर मे नकली गोल्ड जमा करा लोन लेना का मामला
14 मे से एक ग्राहक ने जमा कराये 6.44 लाख रुपये
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के बैंक ऑफ इंडिया में गोल्ड लोन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां नकली सोना गिरवी रखकर कईं लोगों ने करीब 2 करोड़ रुपए का लोन ले लिया गया। घटना अजय नगर स्थित ब्रांच की है। आखिर बैंक की जांच में सोना नकली निकला। इसके बाद बैंक में रखे हर गहने की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग लोगों से मिला करीब 2 करोड़ का सोना नकली निकला है। घटना का पता चलते ही बैंक मैनेजमेंट ने गोल्ड की जांच कर कीमत बताने वाले को हटा दिया। फिर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
BOI गोल्ड लोन घोटाले की जांच पूरी 14 लोगों ने नकली सोना रखकर लिया करीब 3 करोड़ का लोन
अजमेर में अजय नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन ने गोल्ड लोन घोटाले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें 14 लोगों की ओर से रखे गए गोल्ड को नकली पाया है। यहां नकली सोना गिरवी रखकर इन लोगों ने करीब तीन करोड़ रुपए का लोन ले लिया। बैंक प्रबन्धन ने मामले की जानकारी रामगंज थाना पुलिस को दी है। बैंक प्रबन्धन ने फिलहाल इसका कोई खुलासा नहीं किया और न ही कोई लिखित शिकायत दी है।
नकली गोल्ड रखकर BOI से लिया 3 करोड़ का लोन
14 कस्टमर और गोल्ड वैल्यूवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत
अजमेर के अजय नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से मिलावटी और नकली गोल्ड गिरवी रखकर तीन करोड़ का लोन उठा लिया। बैंक मैनेजमेंट ने जांच के बाद आखिर बैंक के 14 कस्टमर व गोल्ड वैल्यूवर के खिलाफ रामगंज थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नकली सोने से लोन, बैंक वैल्यूवर ने किया फ्रॉड
3 करोड़ में से पौने 2 करोड़ के 30 लोन परिवार के 5 लोगों को दिलवाए
अंधा बांटे रेवड़ी, फिर फिर अपनो को देय.. वाली कहावत बैंक ऑफ इंडिया के गोल्ड लोन घोटाले में चरितार्थ हो रही है। बैंक के अधीकृत गोल्ड वैल्यूवर ने ‘अपनों’ पर ही दांव खेला। जिन लोगों के नकली सोने को असली सोना बताकर गिरवी रखा और लोन दिलाया गया, वे कुछ खास लोग ही थे।


