DESH KI AAWAJ

अजमेर मे करोड़ों के चना- सरसों की खरीद फरोख्त मे धोखाधड़ी का मामला

अजमेर मे करोड़ों के चना- सरसों की खरीद फरोख्त मे धोखाधड़ी का मामला

रिश्तेदारो ने की दिव्यांग युवक के साथ मारपीट, आहत दिव्यांग ने गटका विषाक्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर मे किसानों से चना व सरसों की खरीद फरोख्त कर मण्डी मे बेचान कर करोड़ों रुपये के हेरफेर के मामले रिश्तेदारों की मारपीट से आहत एक दिव्यांग युवक ने शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । जिसे परिजनो ने जवाहर नगर नेहरू अस्पताल मे भर्ती करवाया । जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच मे लगी है । पुलिस के अनुसार गुलाब बाडी निवासी सजंय (30) पुत्र रमेश सैनी ने शुक्रवार सुबह सदिग्ध हालत मे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे । उसके छोटे भाई मुकेश सैनी ने बताया कि चना सरसो के व्यापार मे हिसाब किताब को लेकर उसके ससुराल पक्ष ने उसे व उसके दिव्यांग भाई के साथ 13 जुलाई को ब्यावर रोड ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम मे जीएसएस के पदाधिकारियों की मोजूदगी मे मारपीट की । इसके बाद घर पर भी रिश्तेदार ने संजय के साथ मारपीट की । जिसकी सूचना अलवर गेट थाने मे दी थी । मारपीट से आहत संजय ने शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ।
5 करोड़ घोटाले का है मामला
संजय का छोटा भाई मुकेश सैनी केसरगंज मे स्थित अपने साले अनिल की राजस्थान खाद बीज भण्डार की दुकान पर कार्य करता है । उसे जिले भर मे किसानों को खाद बीज आर्डर पर बेचने व रकम वसूली की जिम्मेदारी दे रखी है । मुकेश ने किसानों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर करीब 17-18 करोड का चना , सरसो खरीद कर ब्यावर मण्डी मे बेच दिया । कथित तौर पर मुकेश का हिसाब किताब बडा भाई संजय देखता था । मुकेश के करीब 5-7 करोड का हिसाब दिए बगैर गत दिनों भूमिगत होने के बाद परिजन गत 12 जुलाई को उसे जयपुर से ढूढ कर लाए थे ।
गोदाम मे मारपीट के बाद घर पर भी की मारपीट
रिश्तेदारो द्बारा मुकेश व भाई संजय को 13 जुलाई को जीएसएस के पदाधिकारियों के सामने पेश करने पर अनिल ओर उसके बडे भाई ने दोनो की पिटाई लगा दी थी । जिस पर देर शाम पहुंची रामगंज पुलिस ने दोनो भाईयों को सुरक्षित घर पहुचाया था ।
क्लाँक टावर थाने मे हो रखा मामला दर्ज
इस मामले को लेकर अनिल गहलोत ने क्लाँक टावर थाने मामला दर्ज करा रखा है । इसके अलावा जीएसएस के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सम्बंधित थाने मे भी शिकायत दे रखी है । इधर विषाक्त सेवन के मामले मे भी अलवर गेट थाना पुलिस जांच पडताल मे जुटी है ।

admin
Author: admin