प्रशासन गांवों के संग अभियान आज ग्राम पंचायत उदरासर में आयोजित
प्रशासन गांवों के संग अभियान आज ग्राम पंचायत उदरासर में आयोजित
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
लाडनूं। आज प्रशासन गांवों संग अभियान ग्राम पंचायत उदरासर में आयोजित किया गया। केम्प में जनता ने पूरे जोश और खरोश से भाग लिया तथा सभी विभागों से सम्बंधित काम करवाए। सभी विभागों ने उपखंड अधिकारी, लाडनूं के नेतृत्व में कैम्प के दौरान दर्ज सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। विधुत विभाग ने कैम्प में ही 12 नए विधुत कनेक्शन जारी किए, 20 खराब मीटर चेन्ज किए गए तथा 5 ऑडिट सेटलमेंट के प्रकरण निस्तारित किए राजस्व विभाग ने 126 नामांतरण, 78 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 12 सहमति से खाता विभाजन किए जिसमें 74 किसान लाभान्वित हुए तथा 21 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए। ग्राम पंचायत ने 52 आवासीय पट्टे जारी किए। 17 नए जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 स्वीकृति जारी की गई। साथ ही 4 शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी की गई। चिकित्सा विभाग ने वायरल बीमारियों को देखते हुए क्षेत्र में एंटी लारवल गतिविधियां संचालित की साथ ही कैम्प में आए 30 वर्ष से अधिक उम्र के 192 ग्रामीणों की बी पी तथा शुगर सहित अन्य जांच निशुल्क की गई।साथ ही रेगुलर इम्यूनाइजेशन तथा वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया गया। कृषि विभाग ने 10 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए। 2 नए फंवारा सिस्टम स्वीकृत किए गए। सैनिक कल्याण विभाग ने भूतपूर्व सैनिकों के 1 नया पहचान पत्र तथा 7 पेंशन प्रकरण का निस्तारण कैम्प में ही किया गया।सहकारिता विभाग ने कैम्प के दौरान 46 नए सदस्य जोड़े। रोडवेज विभाग ने 17 रियायती पास जारी किए।जलदाय विभाग ने 1 हैण्ड पम्प मरम्मत कार्य किया तथा 5 अवैध कनेक्शन हटाए।शिक्षा विभाग ने 28 विधार्थियों की छात्रवृत्ति जारी करवाई तथा 240 बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र की अनुज्ञा जारी करवाई गई।पशुपालन विभाग 533 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार कियातथा 701 पशुओं का टीकाकरण किया गया। आयोजना विभाग ने 2 नए जन आधार कार्ड बनाए तथा 2 सदस्यों का जन आधार स्थान्तरित किए। आयर्वेद विभाग ने कुल 276 मरीजों का उपचार कर लाभान्वित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कुल 5 नई वृद्धजन एवम विशेष योग्यजन पेंशन स्वीकृत किये।

