DESH KI AAWAJ

प्रशासन गांवो के संग अभियान आज रताऊ मे आयोजित

प्रशासन गांवो के संग अभियान आज रताऊ मे आयोजित

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

प्रशासन गांवों के संग अभियान ग्राम पंचायत रताऊ में आयोजित किया गया। विधुत विभाग ने कैम्प में ही 4 VCR वसूली के प्रकरण निस्तारित किए। राजस्व विभाग ने 118 नामांतरण, 67 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 6 सहमति से खाता विभाजन किए जिसमें 22 किसान लाभान्वित हुए तथा 13 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए। ग्राम पंचायत ने 52 आवासीय पट्टे जारी किए। 20 नए जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 8 स्वीकृति जारी की गई। साथ ही 45 शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी की गई। चिकित्सा विभाग ने वायरल बीमारियों को देखते हुए क्षेत्र में एंटी लारवल गतिविधियां संचालित की साथ ही कैम्प में आए 30 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीणों की बी पी तथा शुगर सहित अन्य जांच निशुल्क की गई।साथ ही रेगुलर इम्यूनाइजेशन तथा वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया गया। कृषि विभाग ने 20 फ़ंवारे 2 खेत तलाई, 20 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए। रताऊ कैंप के दौरान शमसान भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
इस दौरान एसडीओ अनिल कुमार,तहसीलदार कुलदीप भाटी,बीडीओ राजेश्वरी यादव,ग्राम विकास अधिकारी प्रहलादसिंह,सरपँच हुक्म सिंह,महेंद्रसिंह आदि उपस्थित रहे।

admin
Author: admin