DESH KI AAWAJ

अमृत महोत्सव के तहत शिविर आयोजित

अमृत महोत्सव के तहत शिविर आयोजित
रिपोर्टर – प्रेमाराम मेघवाल
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 02.10.2021 से 14.11.2021 तक आयोजित होने वाले पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच कैम्पेन के तहत आज दिनंाक 29.10.2021 को ग्राम रेण, डोटोलाई, देवला, शुभदण्ड, सिखवालो का नाडा, मेघादण्ड, लांछ की ढाणी आदि गांवो में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों मे सचिव महोदया ने आमजन को कन्या भू्रण हत्या, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज अधिनियम, पोक्सो एक्ट, निःशुल्क विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिको को मिलने वाले अधिकारी आदि के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान कर पैम्पलेट वितरित किये गये। इस मोके पर रिसोर्स पर्सन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडवोकेट श्री विमलेश व्यास, वरिष्ठ सहायक श्री रामकरण चोयल, श्री बलदेवराम आदि मौजूद रहे।

admin
Author: admin