प्रशासन गांवों संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत ओडीन्ट में शिविर आयोजित
प्रशासन गांवों संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत ओडीन्ट में शिविर आयोजित
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
लाडनूँ। प्रशासन गांवों संग अभियान के तहत आज सोमवार को ग्राम पंचायत ओडीन्ट में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्साह के साथ काफी लोगो ने पहुचकर उसका लाभ उठाया। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कैम्प के दौरान दर्ज सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। विधुत विभाग ने कैम्प में ही 5 नए कनेक्शन जारी किए। राजस्व विभाग ने 137 नामांतरण, 72 राजस्व रिकार्ड का शुद्धिकरण, 12 सहमति से खाता विभाजन तथा 20 रास्ते के प्रकरण निस्तारित किए। ग्राम पंचायत ने 53 आवासीय पट्टे जारी किए। 22 नए जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 14 स्वीकृति जारी की गई।चिकित्सा विभाग ने वायरल बीमारियों को देखते हुए क्षेत्र में एंटी लारवल गतिविधियां संचालित की साथ ही रेगुलर इम्यूनाइजेशन तथा वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने गर्भवती महिला का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया। कैम्प में भूतपूर्व सैनिक चेन सिंह ने बताया कि उन्हें किसी तरह की पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा था। शिविर प्रभारी ने सैनिक कल्याण बोर्ड को समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित कर 48 हजार रुपए वार्षिक पेंशन शुरू करवाई।

