DESH KI AAWAJ

इस नम्बर पर करें CALL दिव्यांगजनो को मिलेगी मदद

हिमाचल प्रदेश में एक संसदीय क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 से हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल के जरिये वोट दे सकेंगे। चलने में परेशानी महसूस करने वाले दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने और वापस छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी दिव्यांग मतदाताओं के लिए बाधा रहित चुनाव के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय श्रीवास्तव और विभाग के राज्य नोडल अधिकारी नीरज शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1950 पर पहले से फोन कर दिव्यांग और 80 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्ग मतदाता व्हील चेयर एवं घर से मतदान केंद्र तक जाने आने के लिए वाहन व्यवस्था की मांग कर सकते हैं। मतदान केंद्रों पर दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल में वोटर स्लिप और वोटर गाइड उपलब्ध रहेगी। वे उसे पढ़कर ईवीएम में ब्रेल के माध्यम से अपना वोट डाल सकेंगे। 

admin
Author: admin