दिव्यांग जगत अखबार द्वारा प्रकाशित कलेण्डर का हुआ विमोचन
दिव्यांग जगत अखबार द्वारा प्रकाशित कलेण्डर का हुआ विमोचन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राष्ट्रीय समाचार पत्र दिव्यांग जगत जो दिव्यागंजनो की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने व सरकार द्वारा दिव्यागंजनो के लिए क्या क्या सुविधाएं प्रदान करती है , इन सभी की जानकारी के लिए दिव्यांग जगत पेपर उनका माध्यम बना हुआ है । यह अखबार पाक्षिक होने के साथ प्रतिदिन डीजिटल पीडीपी के साथ यू ट्यूब के द्वारा भी क्षेत्र की समस्याएं , सरकारी कार्यक्रम आदि की सूचनाएं प्रतिदिन प्रकाशित कर जनमानस को दे रही है । आज इसी दिव्यांग जगत के 2022 के कलेण्डर का विमोचन नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर उपासक रणजीत महाराज , पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर व विधायक रामस्वरूप लाम्बा , सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ व युवा नेता दिनेश चोधरी के सानिध्य मे विमोचन किया गया । कार्यक्रम के पूर्व दिव्यांग जगत के अजमेर जिला पत्रकार मुकेश वैष्णव ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक गुर्जर ने दिव्यागंजनो के लिए प्रकाशित हो रहे इस अखबार मे दिव्यागंजनो के लिए सरकार द्वारा दी जा सभी तरह की जानकारी , सुविधाओं की प्रसंशा करते हुए कहां कि दिव्यागंजनो के लिए यह अखबार वरदान है , सभी दिव्यागंजन यह अखबार चालू करवाये ,जिससे उन्हे घर बैठे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो । विधायक लाम्बा ने भी इस अखबार को दिव्यागंजनो के लिए अनमोल रत्न बताते हुए सभी दिव्यागंजनो को इस अखबार से जुडकर लाभ प्राप्त करने की बात कही । कार्यक्रम मे समाजसेवी निहालचंद बडजात्या नसीराबाद , नवीन शर्मा , जनसेवक समिति के अध्यक्ष जीवराज जाट , सुभाष सोनी , रणजीत जाट , नवल मेहरा , प्रकाश दाधीच , दीपक सोनी के साथ पत्रकार मनोज कुमार , जीतेंद्र बालोत , राहुल कुमार वर्मा , श्याम सिंह सांखला , कमलेश आदि उपस्थित थे ।

