एनटीए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन किया
एनटीए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन किया
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत /अलवर
मुंडावर ततारपुर कस्बा निवासी प्रियंका पुत्री रतन मेघवाल ने एनटीए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है ।
प्रियंका के पिता रतन मेघवाल ने बताया कि गांव व क्षेत्र में महिला वर्ग में नेट जेआरएफ में सफलता पाने वाली प्रियंका पहली लड़की हैं । प्रियंका की सफलता से प्रियंका के परिवार व कस्बेवासियों में खुशी का माहौल है। साथ ही ग्रामीणों ने गांव का मान बढ़ाने पर प्रियंका को बधाइयां दी है । प्रियंका ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे मेरे माता पिता से मिली प्रेरणा है । प्रियंका ततारपुर के एक साधारण परिवार से है । प्रियंका की माता सुमित्रा देवी ग्रहणी है । पिताजी रतन मेघवाल समाज सेवी है। प्रियंका के परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई बहन हैं । परिवार में भाई बहनों में प्रियंका सबसे बड़ी बेटी है ।,


