पूर्व संसदीय सचिव धर्मपाल चौधरी की 69वीं जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर व सवामणी का हुआ आयोजन
पूर्व संसदीय सचिव धर्मपाल चौधरी की 69वीं जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर व सवामणी का हुआ आयोजन
( पंडित पवन भारद्वाज) (दिव्यांग जगत)
मुण्डावर उपखण्ड के गांव जाट बहरोड़ में पूर्व संसदीय सचिव व मुण्डावर विधायक रहे दिवंगत धर्मपाल चौधरी की 69वीं जन्म जयंती पर मुण्डावर विधायक मंजीत चौधरी के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में तीन ब्लड बैंकों की टीमों द्वारा 327 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।रक्त दाताओं को विधायक की ओर से जूस पिलाने, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व टीशर्ट प्रदान कर आभार जताते हुए रक्त दान को मानव जीवन की बहुमूल्य अनमोल दान बताया। शिविर में स्वयं विधायक मंजीत चौधरी ने भी अपने पिता पूर्व संसदीय सचिव की याद में रक्तदान किया। नीमराणा के सचखण्ड अस्पताल के लाइफ लाईन ब्लड बैंक, पिंकसिटी ब्लड बैंक व जीवन धारा ब्लड बैंक की टीमों द्वारा सभी आवश्यक जांचों के साथ रक्त संग्रहित किया। इस अवसर पर अलवर सांसद महन्त बालकनाथ योगी,पूर्व मंत्री हेम सिंह बढाना, पूर्व विधायक रामहेत यादव,पूर्व यातायात मंत्री रोहिताश्व शर्मा, दिग्विजय चौटाला मुंडावर प्रधान सुनीता महेश गुप्ता सोडावास सरपंच सीमा सरजीत चौधरी, जिलाध्यक्ष बलवानसिंह यादव, संजय नरुका, समाजसेवी इन्द्र यादव,मोहित यादव, संदीप दायमा, मुण्डावर सरपंच संघ अध्यक्ष दलीप सिंह यादव, यादव समाज मुण्डावर विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, पूर्व सरपंच सुन्दरपाल यादव, प्रधानाचार्य रामफल यादव, जिला पार्षद ईश्वर सिंह यादव, वेद प्रकाश खबरी, इन्द्र गुर्जर, संदीप माजराकाठ, स्थानीय सरपंच सुरेंद्र चौधरी, एडवोकेट रमेश तक्षक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सरीक हुए। भण्डारा आयोजित रक्तदान शिविर व सवामणी के आयोजन में बड़ी संख्या में मुण्डावर विधानसभा सहित प्रदेशभर एवं समीपवर्ती राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसादी पाई।इस अवसर पर शीशराम चौधरी, बिमला चौधरी, अमित चौधरी, मनीषा चौधरी, बबलू रासियावास, देवेंद्र चौधरी, रविन्द्र शर्मा सहित मौजूदगी रही। फोटो- रक्तदान करते विधायक मंजीत चौधरी


