ब्लॉक प्रेरक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन
ब्लॉक प्रेरक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन
-नियामत जमाला-
भादरा, 1 अक्टूबर / राजस्थान प्रेरक संघ भादरा ब्लॉक के पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष साहबराम बेनीवाल व ब्लॉक अध्यक्ष मेघराज चोपड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी पार्क में हुई बैठक में प्रेरकों की विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किया गया व उपखंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर पिछली सरकार द्वारा साक्षर भारत योजना के साथ ही इनके पुस्तकालयों को बंद कर प्रदेश के बेरोजगार कर दिए गए 17000 प्रेरकों को देखते हुए 31 मार्च 2018 से बेरोजगार प्रेरकों को, महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालयों में पुनः रोजगार देने, केन्द्र की नई साक्षरता योजना में पूर्व प्रेरकों का समायोजन करने,साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 2011 से संविदा पर कार्य कर चुके प्रेरकों को संविदाकर्मियों की श्रेणी में शामिल करने एवं प्रदेश के अधिकतर जिलों में साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरकों का 1 से 2 वर्ष से बकाया मानदेय अविलम्ब दिया जाने की मांग की गई है। बैठक व ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेरक भूपसिंह मित्तड़, सतवीरसिंह वर्मा, मुकेश जाखड़, बलवन्त सिंह, सतवीर झांसल, दौलतराम, सुशील कुमार, राजेन्द्र कुमार,दयाराम, राजेश व दलवीर भनखड़ आदि भी मौजूद थे।

