नसीराबाद मे ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मे ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित
अजमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड नसीराबाद में मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह गुर्जर (पूर्व विधायक नसीराबाद व पीसीसी सचिव)के आतिध्य में आयोजित हुआ । जिसमें राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खाटाओली के वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद अयूब अगवान (रामसर निवासी) को श्रेष्ठ शैक्षिक कार्यों के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशस्ती पत्र व इक्यावन सो रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर असलम सदर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , श्रीमती सुनीता यादव अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , टीकम चन्द मीणा प्रधानाचार्य , श्रीमती नूतन लुहाड़िया , अफसार अहमद , यूसुफ अली , राजकुमार चतुर्वेदी , मोहम्मद असलम , देशराज जाट , अनिल कुमार सहित शिक्षक गण व गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे ।

