ग्राम बसई चौहान में हुए ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा,आरोपी ने मारपीट कर , पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
ग्राम बसई चौहान में हुए ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा
आरोपी ने मारपीट कर , पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत/ बानसूर/अलवर
बानसूर- बानसूर के हरसोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसई चौहान में दिनांक 15 नव. को रात्रि हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।
तेजस्विनी गौतम पुलिस अधीक्षक अलवर के निर्देशानुसार थाना हरसोरा के थानाधिकारी ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना के ग्राम बसई चौहान में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी जितेंद्र कुमार मीणा उर्फ निन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस तरह हुआ मर्डर का खुलासा-
हरसोरा थानाधिकारी व अनुसंधान टीम ने बताया कि टीम द्वारा बसई चौहान पर आने जाने वाले रास्ते की मॉनिटरिंग की गई। तथा संदिग्ध मोबाइल नंबरों को पता लगाया गया तकनीकी की सहायता से विश्लेषण कर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ निन्नी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध प्रतीत होने पर उस पे गहनता से नजर रखी गई एवं मुकदमा हाजा मे पूछताछ की गई। आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ निन्नी से गहनता से पूछताछ करने पर। आरोपी द्वारा बताया गया कि 15 व 16 की रात्रि को मृतक श्री राम अवतार उर्फ पप्पू निवासी दुनवास थाना मुंडावर को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर संव्य के खर्चे से मृतक को अधिक शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया एवं एवं नीम की लकड़ी को तोड़कर मृतक से मारपीट की गई एवं भारी पत्थर उठाकर मृतक के छाती एवं सिर पर वार किया गया जिससे मृतक की मृत्यु हो गई। जिस पर उक्त प्रकरण में जितेंद्र कुमार उर्फ निन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुलजिम न्यायालय में दिनांक 23 नवंबर 2022 तक पुलिस रिमांड पर है। जिससे अन्य साथियों व घटना में प्रयुक्त हथियारों के बारे में गहनता से अनुसंधान जारी है।
पुलिस द्वारा गठित टीम में चौकी इंचार्ज सहित 17 पुलिसकर्मियों की टीम ने ब्लाइंड मर्डर मामले का खुलासा किया है।
विशेष भूमिका-
जिसमें विशेष भूमिका- घटना के खुलासे व सूचना संकलन में श्री राजेश कानी. , श्री चंद्र प्रकाश व कानी. गिरधारी का अहम विशेष योगदान रहा है।

