छोटा बड़ा तलाब पर काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जलाभिषेक।
छोटा बड़ा तलाब पर काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जलाभिषेक।
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
नारनौल। श्री काशी विश्वनाथ धाम भव्य कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम के दिन भव्य काशी, दिव्य काशी कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने विशेष तैयारी की थी। नारनौल में भी भव्य काशी, दिव्य काशी कार्यक्रम को लेकर भाजपा नारनौल मंडल ने खास तैयारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर धाम का भव्य अनुष्ठान के बाद लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को भाजपा ने विशाल और व्यापक कार्यक्रम बना दिया है। भाजपा ने देश के अलग-अलग कोने में रहने वाले सनातन धर्म के अनुयायियों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनाने के लिए मंदिरों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण को दिखाने की तैयारी थी। नारनौल में छोटा बड़ा तालाब पर स्थित शिव मंदिर में भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए और टीवी पर लाइव कार्यक्रम देखा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही नारनौल भाजपा मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के काशी विश्वनाथ में पूजा के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया।

