नसीराबाद क्षेत्र के भाजपा कार्यक्रताओं ने दिया कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन
नसीराबाद क्षेत्र के भाजपा कार्यक्रताओं ने दिया कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर राजस्थान की प्रत्येक जीएसएस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान की बिजली कु- प्रबंध के कांग्रेस सरकार के विरुद्ध 2 घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया । इसी के तहत नसीराबाद क्षेत्र के सभी भाजपा मण्डलों द्बारा भी विधुत कटौती के सन्दर्भ मे विधुत विभाग पर धरना प्रदर्शन किया गया । नसीराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि उक्त धरना प्रदर्शन भवानी खेड़ा मंडल , नसीराबाद ग्रामीण मंडल के सामूहिक तत्वाधान में रखा गया है । मेहरा ने बताया कि राजस्थान की सरकार ने 2018 में अपनी घोषणापत्र में बिजली कटौती नहीं करने का जनता से वादा किया था तथा बिजली बिल नहीं बढ़ाने का जनता से जो वादा किया सरकार अपने वादे से मुकर रही है । काग्रेस सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है । भीषण गर्मी के इस काल में छात्र छात्राओं की परीक्षाएं चल रही है , जो बिजली कटौती से परेशान है । बिजली कटौती के कारण छोटे-छोटे उद्योग धंधे चौपट पड़े हैं । रमजान के महीने में बिजली कटौती से रोजेदार भी परेशान हैं । राजस्थान अपराधों में नंबर वन की गिनती में आ चुका है । कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। राजस्थान की जनता त्राहिमान त्राहिमान कर रही है । जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। कांग्रेश के नेताओं के आपसी झगड़े जगजाहिर हो चुके हैं। राजस्थान में सरकार को जनता की सुध लेने की चिंता नहीं है । इस धरना प्रदर्शन में भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत , नसीराबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव , नगर पालिका वाइस चेयरमैन शंभू साहू , छावनी परिषद के वेरिड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदीया ,
ताराचंद रावत , हंसराज चौधरी , मुकेश चौधरी , न्यारा सरपंच रामदेव गुर्जर , महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी गुर्जर , मंडल मंत्री उषा पथरिया , मंडल उपाध्यक्ष महेश सोदे , मंडल महामंत्री दिनेश बोहरा , धरती राज रावत अध्यक्ष , इस्लामुद्दीन कुरैशी , पार्षद सत्यनारायण शर्मा , दीपक साहू , सुशील ,राजेश लखन,शानू शर्मा, परिक्षयवर घुसस्सर,धनराज जाटोलिया, अनिल वर्मा, इस्लामुदिन कुरैशी,पृथ्वी राज,ओमप्रकाश चौकडीवाल,सावित्री गुर्जर, उषा पथरिया,नेमीचंद खींची,दीपक साहू,करन चौधरी,संजय मेहरा,महेंद्र पथरिया,हाजी फेज मोहम्मद गांधी, मुकेश खींची,योगेश पथरिया सलीम भाई मोजपुरिया , शब्बीर कुरेशी , अफजल कुरेशी , रामनिवास जांगिड़ , धरती राज रावत , शैलेंद्र बेरवा , हरी , किशन रावत , सुखा सिंह रावत , शिवकुमार , ओम प्रकाश रावत , जगदीश चौधरी , सुखबीर चौधरी , गोपाल चौधरी , सिद्धार्थ चौधरी , अंबालाल , छोटू लाल , सुरेश चौधरी , शंकर चौधरी , शुभम सैनी , अंकुश चौधरी , राजेंद्र प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


