DESH KI AAWAJ

विधायक गौतम के जन्मदिन की तैयारियो लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

विधायक गौतम के जन्मदिन की तैयारियो लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

केकड़ी @ दिव्यांग जगत (विजेंद्र पाराशर)। 22 जुलाई को विधायक शत्रुघ्न गौतम के पर विशाल रक्तदान शिविर की तैयारीयो को लेकर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की बैठक पोकी नाड़ी स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई इसमें विधानसभा के सातों मंडल के पदाधिकारीगण शामिल हुए। विधायक के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व आमजन द्वारा आम जनता की सेवा के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना है जिसमे 2200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है रक्त दाताओ को सडक सुरक्षा के लिये एक हेलमेट उपहार मे दिया जायेगा। बेठक को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न गौतम ने कहा की खून दुनिया की किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है रक्तदान एक बहुत बड़ा पुण्य है जिससे अपन किसी की जान बचा सकते हैं इसलिए आम जनता से भी आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद करें। बैठक में जिला उप प्रमुख हगामी लाल चौधरी, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,ब्राह्मणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सरवाड़ मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद केकड़ी राजेंद्र चौधरी, बलराज मेहरचंदानी, इंद्र नारायण गुर्जर,अजय पारीक एडवोकेट, महामंत्री राम बाबू सांगरिया, कमल सांखला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर,केकड़ी अध्यक्ष अनीता राठी, पार्षद कोमल राठी, प्रीति जैन, शोभा देवी, जशोदा देवी, धनराज चौधरी, मनोज कुमावत, राजवीर हावा, धनराज कच्छावा, रितेश जैन,पार्षद सुरेश चौधरी, सुरेश साहू, लोकेश साहू,कैलाश जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया।

admin
Author: admin