DESH KI AAWAJ

भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा शहीद स्मारक पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा शहीद स्मारक पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । 13 दिसंबर 2001 को लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद पर शीतकालीन सत्र के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में भारत के जो बहादुर सैनिक शहीद हुए है उन शहीदों को 21 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं । नसीराबाद भाजपा मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । उक्त कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी , मंडल महामंत्री दिनेश बोहरा , उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा , संजय मेहरा , अनिल वर्मा , नेमीचंद खींची , छावनी परिषद बोर्ड के सदस्य सुशील गदिया , पार्षद रोहिताश शर्मा , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इस्लामुद्दीन कुरैशी , नितिन शर्मा सलीम भाई भोजपुरिया आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin