DESH KI AAWAJ

भाजपा श्रीनगर मण्डल के शक्ति केंद्र पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया

भाजपा श्रीनगर मण्डल के शक्ति केंद्र पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल द्वारा पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस मण्डल अध्यक्ष के के जोशी के नेतृत्व में झंडारोहण करने के साथ मनाया गया । आयोजित कार्यक्रम मे
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय वह भारत माता की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शक्ति केन्द्र संयोजक लक्ष्मण सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास एवं समर्पण के कारण भाजपा रूपी यह वट वृक्ष खड़ा हुआ हे । हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा । कार्यक्रम में आगे संबोधन करते हुए मण्डल अध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के सभी राज्यों में विस्तार कर रही है । आने वाले 2023 के चुनाव में राजस्थान में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जुटना होगा । बूथ अध्यक्ष सेवा सिंह ने बूथ पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख शीघ्र बने इसके लिए टीम रचना की व प्रधानमंत्री मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचाने की योजना बताई गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के के जोशी, लक्ष्मण सिंह रावत , भगवान सिंह रावत फौजी,उत्तम सिंह रावत, राहुल रावत, हंसराज रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin