दिव्यांग कंचन बाला के नेशनल पैरा स्वीमिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर भाजपाईयों ने स्वागत अभिनंदन किया!
क्षेत्र की दिव्यांग कंचन बाला के नेशनल पैरा स्वीमिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर भाजपाईयों ने स्वागत अभिनंदन किया!
=मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
गुलाबपुरा स्थानीय निवासी दिव्यांग कंचन बाला के नेशनल पैरा स्वीमिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर भाजपाईयों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर सानिध्य में स्वागत अभिनंदन किया गया! कंचन बाला ने हादसे में एक हाथ गंवाने के बावजूद भी हौसला नहीं टुटा! अभ्यास के लिए संसाधनों की कमी एवं आर्थिक स्थिति कमजोर, पति मांगीलाल मजदूरी करते हैं, फिर भी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हो रही है! उदयपुर नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 21 वीं राष्ट्रीय पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप में 100 मीटर बैंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया गया!
इस अवसर पर भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने कार्यकर्ताओं कहा की ,हमारे गांव की बहू ,जो दिव्यांग ,और घर की आर्थिक स्थिति के विपरीत परिस्थितियों में भी ,अपना घर संभालने के साथ-साथ अपनी तैराकी प्रतिभा अपने संघर्ष , मेहनत से राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है , विशेष प्रतिभाओं की धनी ‘खिलाडी कंचन बाला को ,किसी भी स्तर पर ,खेलने एवं विशेष कोचिंग हेतु ,सुविधाओं हेतु ,जहां भी जाना चाहेंगी वहां भाजपा एवं शासकीय शासन हेतु समस्त सुविधाएं हम उपलब्ध करवाएंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने बधाई देते हुए कहा की प्रतिभाएं विपरीत परिस्थितियों में भी निखर आती है !
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शिवसिंह राठौड़, ओम दाधीच, कैलाश लढा , रघुवीर वैष्णव ,हरीश शर्मा ,पिंटू राठौड़, अनुराग कांकरिया ,सुनील तोषनीवाल,कान सिंह राठौड़ ,जीवित राम मैठाणी ,इंद्रजीत सिंह राठौड़, गोपू मल मैठाणी ,सोमेश्वर पांडे, आशीष त्रिपाठी ,पवन राज पारीक ,महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री दाधीच, ममता प्रजापत संजू पारीक ,कमला लोहार, बुधराज पारीक ,धन सिंह मांगीलाल ,हितेश वैष्णव, बालू जी गुर्जर ,अशोक प्रजापत, सुरेश प्रजापत, जगदीश सेन, सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

