DESH KI AAWAJ

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिविर में बेटियों का जन्मोत्सव मनाया

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिविर में बेटियों का जन्मोत्सव मनाया
-नियामत जमाला-
भादरा, 11 अक्टूबर / प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत सोमवार को गांव ग्राम पंचायत भांगवा में लगे शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 10 बालिकाओं का
विधायक बलवान पूनियां द्वारा बेटी जन्म पर थाली बजाकर, कैक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया एवं
सभी बेटियों का माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया व उनके परिजनों को
फलदार पौधे,बेटी जन्म पर बधाई संदेश व मास्क भेंट किए गए। एसडीएम शकुन्तला
पचार, सरपंच, ब्लॉक सदस्य, सीडीपीओ भादरा से सीमा आर्य व महिला पर्यवेक्षक सरला देवी
द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई, 6 माह तक की बेटी का अन्प्राशन संस्कार करवाकर बेटी
जन्म को बढावा दिया गया। इस मौके पर आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी व
साथिन, रमेश कुमार उपस्थित रहे। प्रशासन गांवों के संग अभियान में उपस्थित सभी
अधिकारीगण व ग्रामवासियों से बेटी बचाओं -बेटी पढाओं की शपथ दिलाकर बेटी जन्म को
बढावा देने की अपील की गई।
फोटो_कार्यक्रम का दृश्य

admin
Author: admin