DESH KI AAWAJ

हर दिव्यांग और निराश्रित तक सरकारी मदद पहुंचाने का वादा- बिरला

हर दिव्यांग और निराश्रित तक सरकारी मदद पहुंचाने का वादा- बिरला

कोटा। कोटा में शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन छप्पन भोग परिसर में किया गया। जिसमे उन्हें सहायक उपकरण वितरित किये गए। कोटा के दौरे के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शनिवार को दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के बीच पहुंचे और शहर के छप्पन भोग परिसर में आयोजित शिविर में सहायक उपकरणों का वितरण किया।

इस दौरान समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ बीजेपी के विधायक संदीप शर्मा,मदन दिलावर और कल्पना देवी भी मंच पर मौजूद रहे। शिविर में 161 दिव्यांगों को मिले मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के तोहफे के अलावा कुल कुल 500 से अधिक दिव्यांग और वरिष्ठ जनों को व्हीलचेयर, बत्तीसी, चश्मा, छड़ी, स्मार्टफोन जैसे 2000 से अधिक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ने मंच से उतरकर दिव्यांगों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और वादा किया कि कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र में हर दिव्यांग-निराश्रित तक सरकारी सहायता पहुंचाएंगे और कोशिश ये भी रहेगी कि आने वाले समय में एक शिविर आयोजित करके ऐसे सभी वंचित तबके के लोगों को सब्सिडी और स्वरोजगार आधारित सरकारी योजनाओं से भी जोडा जाये।

इससे पहले बिरला ने कैंप कार्यालय में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। वहीं इस दौरान जेसीआई एलिगेंस की महिला सदस्यों ने स्पीकर को शॉपिंग कार्निवल की जानकारी दी, जिस पर बिरला ने कहा कि दीर्घकालिक योजना बनाकर महिला लघु उद्यमियों को लगातार काम देने की जरूरत है। इससे ही हम महिला लघु उद्यमियों को सशक्त कर पाएंगे ।

admin
Author: admin