पुण्य कार्य,शाला के पक्षी मित्र अभियान के तहत लगाए परिंडे
पुण्य कार्य,,,,,,,,,,,,,शाला के पक्षी मित्र अभियान के तहत लगाए परिंडे
दिव्यांग जगत / पंडित पवन भारद्वाज /अलवर
मुंडावर के सोडावास मै भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए शाला पक्षी मित्र अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका के सानिध्य में परिंडे बांधे । इस दौरान परिंड़ो में नियमित रूप से पानी डालने की भी जिम्मेदारी दी गई । इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कविता चौधरी ने शाला मित्र अभियान की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में कई पक्षी भूख प्यास से दम तोड़ देते हैं ऐसे में उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है । अभियान से जुड़कर आसपास परिंडे लगाने चाहिए । इस अवसर पर शाला के महा सिंह चौधरी माजरी भांडा ने कहा कि इन दिनों झुलसती गर्मी पड़ रही है । ऐसे में सभी को पानी की अधिक आवश्यकता होती है । इस समय पक्षियों को पानी नहीं मिलने से भटकना पड़ता है । इसलिए हर परिवार को अपने आसपास एक परिंडा बांधकर नियमित पानी डालना चाहिए । शाला परिवार ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया । इस मौके पर मंजू लता , महा सिंह चौधरी माजरी भांडा, सुजाता, उदय भान यादव, श्री राम सैनी ,अभय सिंह, सुमिता यादव, मनीता, बीना, कृष्ण लाल, सीमा, मनीता बाई एवं विद्यार्थी भी शामिल रहे ।


