DESH KI AAWAJ

मोलावास में लडकी की घोडी पर निकाली बिंदोडी

मोलावास में लडकी की घोडी पर निकाली बिंदोडी
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

शाहजहांपुर, 20 जनवरी

शादी समारोह में लडकों की भांति ही सभी प्रकार की परपराऐं निभाने से ही समाज में लडका-लडकी में समानता का प्रयास संभव है। इसकी पहल जालावास ग्राम पंचायत के मोलावास गांव में पहली बार लडकी की शादी में निकली बिंदोडी घोडी पर पंजाबी बाजे के साथ हर्षोल्लास से निकलता देख अपने गांव की बेटी को बधाईयां देने वालों का तांता लग गया। मोलावास निवासी पूर्व सरपंच व यादव समाज मुण्डावर विधानसभा अध्यक्ष रहे रतनलाल यादव के छोटे भाई सुभाष यादव की इकलौती बेटी शिवा यादव की गुरूवार को बहरोड के ढुढाडिया
निवासी मुकेश यादव सेठ के पुत्र मनीष यादव के साथ संपन्न हुई। इससे पूर्व बुधवार रात बेटी की निकाली गई बिंदोडी घोडी पर बिठाकर गाँव के मुख्य मार्गों से होकर पंजाबी बैंड बाजे के साथ थिरकते परिजनों की
मौजूदगी में मन्दिरों में विधिवत पूजा अर्चना के साथ सपन्न हुई।
पिता ने इकलौती बेटी के बाद ही कराया परिवार नियोजन…
परिवार के प्रारभिक काल से ही बेटा-बेटी एक समानता को चरितार्थ
करते हुए भारतीय सेना में रहे सुभाष यादव व पत्नि ममता यादव ने पहली जन्मी बेटी शिवा यादव को बेटे के समान मानते हुए ही ऑपरेशन करा समाज में लडका-लडकी एक समानता का अनूठा उदाहरण पेश कर बेटे की भाँति ही पालपोश कर शादी करने के दौरान भी बिंदोडी में बेटी शिवा
को घोडी पर बिठाकर नांचते गाते धूम-धाम से निकाली गई।

दहेज एक अभिशाप की भी मिशाल की पेश…

मोलावास निवासी सूरजभान यादव जो भारतीय सेना में थे के तीन पुत्रों में
बडा बेटा रतनलाल यादव जो भारतीय सेना से सेवानिवृत हो सरपंच बने।
साथ ही यादव समाज मुण्डावर विधानसभा के पहले अध्यक्ष भी बने। बीच वाला वीरेन्द्र यादव रेलवे में एसआई थे। वहीं सबसे छोटा सुभाष यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत हो दिल्ली पुलिस में सेवारत हैं। रतनलाल यादव के दो पुत्रों में बडा गौरव एमबीए कर विदेश में नौकरी के दौरान
शादी कराई। वहीं छोटा अरूण यादव नेशपल इंशोरेंश में
अधिकारी रहते शादी की। तथा वीरेन्द्र के इकलौते बेटे शशी यादव रेलवे में सिपाई होने के दौरान शादी कराई। दो भाईयों के तीन पुत्रों की नौकरी के बाद हुई शादी दहेज का त्याग करते हुए एक रूपया व नारियल की परपरा से शादियां करा समाज में दहेज के बढते
वातावरण को बदलने का महत्वपूर्ण प्रयास पूर्व सरपंच रतनलाल यादव कर
चुके हैं। मोलावास निवासी पूर्व सरपंच रतनलाल यादव की और से समाज
सुधार की पहल के अनूठे उदाहरण की मिशाल की चर्चाऐं आम हो रही हैं। साथ ही परिवार द्वारा दिये जा रहे सहयोग की भी सराहना की जा रही है।

admin
Author: admin