पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मां दूर जाकर गिरी, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जताया रोष
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के शिवपुरा के निकट तेज रफ्तार पिक-अप ने बाइक सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में लिया। इससे बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां दूर जा गिरी। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पिक-अप को रोक लिया और मुआवजे को लेकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, रास मांगलियावास हाईवे पर शिवपुरा हनुमान सिंह रावत होटल के पास मांगलियावास की ओर से आ रहे बाइक सवार शिवपुरा निवासी 20 वर्षीय मुकेश प्रजापत पुत्र कानाराम प्रजापत के करनोस की ओर से सब्जी भरकर आ रही लोडिंग पिक-अप ने दोपहर एक बजे करीब टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मुकेश की मां शांति देवी प्रजापत दूर जा गिरी और वही मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पिक-अप चालक ने तेज गति से लापरवाही से चलाकर हादसा किया। मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

