दिव्यांगो का सबसे बड़ा धरना,250 दिनों से बैठे धरने पर
दिव्यांग 250 दिनों से अधिक से धरने पर ,नही सुन रही सरकार
दिव्यांगों ने विश्व विकलांग दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया
अगर आप @divyangjagat के किसी भी व्हाट्सअप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक से जुड़े। https://chat.whatsapp.com/FnW6FVDydqf7hrMsY50wTH
भिवानी। ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के अनिश्चितकालीन धरने के 246वें दिन विश्व विकलांग दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया गया। इसके लिए हरियाणा दिव्यांग प्रतिनिधियों ने काले झंडे लेकर भिवानी शहर में जुलूस निकाला और चिडि़याघर रोड चौक पर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका जिसमें बीजेपी और जेजेपी का पुतला शामिल है। इसके बाद लघु सचिवालय भिवानी के सामने हरियाणा प्रशासन का पुतला फूंका। दिव्यांगों में रोष व्याप्त है कि वर्तमान सरकार ने 2018 में जो समझौता किया था उन 18 सूत्री मांगों का अभी तक पूरा नहीं किया। हरियाणा में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विनोद वर्मा ने किया तथा महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल से हरियाणा सरकार को तुरंत बर्खास्त करने बारे मांग पत्र सौंपा।

संजय अग्रवाल एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार दिव्यांगों को उनका हक नहीं देना चाहती, दिव्यांगों के अधिकार लागू करने के लिए जिनको जिम्मेवारी दी है वह सरकार के दल्ले और दलाल हैं। विनोद वर्मा ने अपने संबोधन में बताया वर्तमान सरकार जनता के मुद्दों से बहुत दूर है अपनी कोई गुप्त पॉलिसी लेकर लागू कर रही है जिससे सिर्फ उनके कार्यकर्ताओं के काम हो रहे हैं आम व्यक्ति रोड पर है। इसलिए हम महामहिम राष्ट्रपति महामहिम राज्यपाल जी से निवेदन करते हैं कि वर्तमान सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
सुनील पवार एडवोकेट ने बताया कि आज के प्रदर्शन का मुख्य कारण पिछली सरकारों ने जो योजनाएं लागू की थी
दिव्यांगों की वह सभी योजनाएं भी सरकार ने बंद कर दी हैं। नई योजनाओं को दिव्यांगों के अनुरूप नहीं बनाया गया है जिससे हरियाणा में दिव्यांगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। धरने को सम्बांेधित करते हुए बृजपाल सिंह परमार प्रधान स्वास्थ्य शिक्षा एवं सहयोग संगठन ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान सरकार और प्रशासन में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है जिसके खिलाफ हम कार्रवाई कर रहे हैं उसको भी सरकार दबा कर बैठ जाती है भ्रष्टाचारी मुख्य कारण है कि दिव्यांगों के काम नहीं हो रहे हो इनकी पॉलिसिया लागू नहीं हो रही। इसलिए इन भ्रष्टाचारियों का आइना दिखाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य कानाराम जिनागल प्रतिनिधि राजस्थान आदि मौजूद रहें।

